सिरसा। गांव काशी का बास निवासी राधेश्याम छापोला ने अपनी स्व. दादी की चौथी पुण्यतिथि पर गांव में स्थित सरकारी स्कूल में वरदान चैरिटेबल ब्लड सेंटर सिरसा के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सर्वप्रथम परिवार के लोगों ने स्व. हस्ती देवी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राधेश्याम छापोला ने बताया कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी न किसी के काम अवश्य आता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों के मन में अनेक प्रकार की भ्रांतियां है, लेकिन एक स्वस्थ व्यक्ति साल में कम से कम दो बार अवश्य रक्तदान कर सकता है। रक्त की पूर्ति एक सप्ताह के उचित खानपान से पूरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता और न ही इसे पैदा किया जा सकता है। यह तो केवल और केवल दान किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि इस प्रकार के समाजसेवा के कार्य कर पूर्वजों को श्रद्धांजलि दें, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता, भूराराम डूडी, राधेश्याम छापोला, नंदलाल छापोला, राजकुमार छापोला, कृष्ण छापोला, गजानंद स्वामी, देवीराम स्वामी, मोहनलाल मलेठिया, सुगनचंद मलेठिया, सरपंच शंकरलाल जडिय़ा, संदीप गोदारा, इंद्राज रोड, राजवीर रोड, अर्जुन गोदारा, दिनेश गोदारा, शेर सिंह छापोला, साहब राम भाम्भू के अलावा गणमान्य जन व रक्तदाता उपस्थित थे।
दादी की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
