हिसार / मंडी आदमपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. रामजीलाल की पत्नी और विधायक व सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश की चाची जाना देवी की शोक सभा 10 से 16 मार्च तक हर रोज रहेगी। हिसार में बालसमंद रोड पर स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में निवास स्थान 205 पर प्रात: 9 बजे से सायं 6 बजे तक शोक सभा का आयोजन होगा।
92 वर्षीय जाना देवी का 9 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया था। आर्य नगर के श्मशान घाट में पूरे विधि विधान से वैदिक रीति से 9 मार्च को अंतिम संस्कार क्रिया की गई। विधायक चंद्रप्रकाश ने बताया कि चाची जानी देवी का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा मां समान स्नेह रखा और हर विषम परिस्थिति में हौसला बढ़ाते हुए साथ दिया। जाना देवी हमेशा समाज हित के कार्यों में सक्रिय रही और धर्म-कर्म के प्रति समर्पित रही।
स्व. रामजीलाल व स्व. जाना देवी के पुत्र सुभाष चंद्र एडवोकेट व पुत्र वेद प्रकाश आर्य और मोहर सिंह, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश, विधायक चंद्रप्रकाश, कृष्ण कुमार, ईश्वर सिंह, रवि आर्य, सत्यप्रकाश, जयप्रकाश एडवोकेट व संजय सहित पूरे परिवार के प्रति विभिन्न संस्थाओं ने संवेदना जताई है।
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. रामजीलाल की पत्नी जाना देवी की शोक सभा 10 से 16 मार्च तक
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
