Home » देश » सुनीता विलियम के धरती पर लौटने पर खुशी की लहर

सुनीता विलियम के धरती पर लौटने पर खुशी की लहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
45 Views
सुनीता विलियम के धरती पर लौटने पर खुशी की लहर  प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम के सफलतापूर्वक अंतरिक्ष से धरती पर लौटने की खबर से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके सुरक्षित वापसी पर न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया जश्न मना रही है।
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बप्पा के अंग्रेजी प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी, नरेश कुमार ग्रोवर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “सुनीता विलियम न केवल एक महान अंतरिक्ष यात्री हैं, बल्कि भारत की गौरवशाली बेटी भी हैं। उन्होंने अपने साहस और कड़ी मेहनत से पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है। उनकी सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।”
सुनीता विलियम ने अंतरिक्ष में अपने महत्वपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया और उनकी धरती पर वापसी विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी सुरक्षित वापसी पर सिरसा सहित पूरे देश में जश्न का माहौल है।
भारत सहित पूरी दुनिया उनकी इस सफलता का जश्न मना रही है और वैज्ञानिक समुदाय के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण बन गया है। उनके साहस और समर्पण को सलाम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices