सिरसा। श्री गीता प्रचार समिति, सिरसा की ओर से 20 मार्च से 26 मार्च तक हिसार रोड स्थित पंजाब पैलेस में आयोजित किए जा रहे दुर्लभ सत्संग के 6वें दिन श्रद्धेय स्वामी विजयानंद गिरि महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि तुलसी की माला सभी को पहननी चाहिए। विशेषकर ऊं नमो भगवते वासुदेवाय और हरे कृष्ण मंत्र के जाप में तुलसी की माला का विशेष महत्व है। यह माला मंत्रों की शक्ति को बढ़ाती है और जाप की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाती है। तुलसी में प्राकृतिक औषधीय गुण होते हैं और इसे धारण करने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि महापुरुषों ने अनेक ज्ञानवद्र्धक बातें कही है, जिनपर अमल करना कोई नहीं चाहता। इसी प्रकार कथा सुनते तो सभी हंै, लेकिन कथा में कही गई बातों पर अमल कोई विरला ही करता है। घर में कोई भी भोजन बनता है तो सर्वप्रथम भगवान को भोग अवश्य लगाएं। स्वामी जी ने कहा कि जो इंसान एकादशी का व्रत करता है, उस जैसा पुण्य कोई नहीं है। इसके बाद आरती की गई। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्री गीता प्रचार समिति, सिरसा के प्रधान वेद भारती व कृष्ण गुंबर ने संयुक्त रूप से बताया कि 20 मार्च से 26 मार्च तक कथा का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि सांय 3.30 बजे से 4.30 बजे तक भजन संकीर्तन, जबकि 4.30 बजे से सांय 6.30 बजे तक दिव्य दुर्लभ सत्संग कर श्रद्धेय स्वामी विजयानंद गिरि महाराज श्रद्धालुओं को निहाल कर रहे हैं। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से आह्वान किया कि वे कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, कृष्ण गुंबर, किशन गुप्ता, हरीओम भारद्धाज, सुनील बतरा, अजय गौतम, सतीश शर्मा, नेतराम शर्मा, पंकज शर्मा, सुरेंद्र फडिय़ा, नरेंद्र कौशिक, विनोद पाठक, चंद्रशेख मिश्रा मिर्जापुर से, अमित कुमार गुडग़ांव सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
फोटो:
प्रत्येक व्यक्ति धारण करे तुलसी की माला
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
