Home » देश » नशे को त्यागकर अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करें युवाः- डीएसपी सन्दीप धनखड़

नशे को त्यागकर अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करें युवाः- डीएसपी सन्दीप धनखड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
202 Views

*गांव असीर में पहुंचकर कबड्डी खेल रहे युवाओं को आशीर्वाद देकर नशे से दूर रहने बारे किया प्रेरित*

 डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के मार्गदर्शन में हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ ने थाना प्रभारी कालांवाली उप नि. रामफल के साथ गांव असीर में पहुंचकर कबड्डी खेल रहे युवाओं को आशीर्वाद प्रदान किया और युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेकर एक साफ सुथरी जिंदगी जीने के लिए प्रेरित किया ।

इस अवसर पर डीएसपी सन्दीप धनखड़ ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि आप भविष्य में देश का नाम रोशन करोगे और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनोगे । उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि युवा नशे को त्याग कर जीवन में एक लक्ष्य को निर्धारित करें व उसे पूरा करने में जी जान से मेहनत करें । उन्होने बताया कि गलत संगत में पड़कर नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं । अकेला नशा बाद में नशे की पूर्ति के लिए अन्य अपराधों का जन्म ले लेता है जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है । जिसके कारण युवा इस दलदल में फंसते ही चले जाते हैं । ऐसे समय में युवाओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें । किसी भी प्रकार की समस्या नजर आने पर आराम से बात कर उन्हें इस दलदल में से निकलने में सहायता करें व उनका मार्गदर्शन करें और बुरी संगति से दूर रहने की सलाह दें । क्योंकि हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना होगा जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके ।

            उन्होंने युवाओं व आमजन को नशे के खिलाफ कमेटी बनाने के लिए भी प्रेरित किया और अपील करते हुए कहा कि युवा देश की शान है । खेलों से युवाओं में  नेतृत्व की भावना का विकास होता है व साथ ही उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है  । साथ ही आत्मिक शांति व शारीरिक लाभ भी प्राप्त होते हैं । खेलों के माध्यम से युवा रोजगार के विभिन्न अवसर बना सकते हैं । युवाओं को नशे से दूर रहकर समाजहित व देशहित में कार्य करने चाहिए । वहीं युवाओं को खेलों में रुचि लेकर गांव स्तर पर स्टेडियम या खेल मैदान कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल जैसे खेल खेलनी चाहिए । ओर नशा जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए गांव स्तर पर कमेटियां बनाकर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए नशा मुक्त समाज हम सब के मिलकर चलने से ही बनेगा । उन्होने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो पुलिस को सूचना भी दे । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । युवाओं ने पुलिस प्रशासन का नशे को समाज से दूर करने की इस मुहिम में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices