Home » देश » लाखों श्रद्धालु लगाएं बाबा के दरबार में हाजरी

लाखों श्रद्धालु लगाएं बाबा के दरबार में हाजरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
135 Views

सम्वतोत्सव को लेकर डेरा बाबा सरसाईनाथ सजकर तैयार

सिरसा। सिरसा के डेरा बाबा सरसाईनाथ में आयोजित होने वाले सदियो पुराने नव संवतोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हिंदू नव वर्ष (नव संवत) 30 मार्च को है। डेरा के महंत बाबा सुंदराईनाथ जी ने बताया कि नव संवत के अवसर पर आयोजित होने वाले सम्वतोत्सव को लेकर डेरा बाबा सरसाईनाथ को भव्य तरीके से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रात: से ही श्रद्धालु बाबा सरसाईनाथ जी की समाधि पर शीश नवाने पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मुगलकालीन इस डेरे की बहुत महत्ता है और सिरसा नगर का नामकरण भी बाबा सरसाईनाथ के नाम पर ही पड़ा है। नव सम्वतोत्सव पर हर वर्ष हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं। बाबा की समाधि पर शीश नवाते हैं और भगवा रंग की चादर अर्पित करते हैं। डेरा के महंत बाबा सुंदराईनाथ जी का आशीर्वाद लेते हैं। डेरा बाबा सरसाईनाथ के महंत सुंदराई नाथ जी ने बताया कि नव सम्वतोत्सव के अवसर पर डेरा परिसर को फूलों, विद्युत चलित लडिय़ों से सजाया गया है। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए आने जाने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई है। डेरा परिसर में शहनाई वादन, कलाकारों के द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों पर हिंदु नव वर्ष के मौके पर दीप जलाएं और घरों में पकवान बनाकर भगवान को भोग लगाने के बाद वितरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices