सिरसा, 10 अप्रैल। आगामी 20 अप्रैल को उचाना के गांव पालवां में भी भगत धन्ना जी की जयंती प्रदेश सरकार द्वारा मनाई जा रही है। जिसको लेकर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने वीरवार को जाट धर्मशाला में पहुंच कर जिले के लोगों को धन्ना जी की जयंती पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने हरियाणा सरकार महापुरुषों की जयंतीयां मना कर लोगों को प्रेरित करने का काम कर रही है। इसी कड़ी में 20 अप्रैल को जींद जिले के गांव पालवां में भगत धन्ना जी की जयंती राज्य स्तर पर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों की जयंती मनाने से लोगों को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान भगत धन्ना जी ट्रस्ट की तरफ से सांसद सुभाष बराला को भगत धन्ना जी का चित्र देकर सम्मानित किया गया। भगत धन्ना जी ट्रस्ट की तरफ से संरक्षक डॉ. राजेंद्र कड़वासरा, प्रधान अमरीक सिंह राही, डॉ. राम किशन खोथ, डॉ. महेंद्र घणघस, मुकेश लाखलान, राकेश सिहाग, इंद्रपाल कस्वां, सुभाष बाजेकां, कमलदीप शर्मा, डॉ. रेशम सिंह, अंग्रेज सिंह औलख, अजमेर सिंह बाजेकां, एडवोकेट हनुमान गोदारा, शिशपाल झोरड़, रवि शर्मा, बलवीर सिंह, जसवीर सिंह, रणजीत जाखड़, विनोद सहारण धोतड़, डॉ. आत्मा राम सिहाग, दया राम कंबोज, राजेश सिधू, रणबीर बांगडवा, निताशा सिहाग, अमर सिंह घोटिया, दिनेश घणघस, नंद लाल बैनीवाल पूर्व सरपंच सहित अन्य सदस्यों ने भगत धन्ना जी की जयंती मनाने पर सांसद सुभाष बराला व हरियाणा सरकार का आभार प्रकट किया और 20 अप्रैल को धन्ना जी जयंती समारोह में बढ़-चढक़र भाग लेने का आश्वासन दिया। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया के 20 अप्रैल के बाद सिरसा में भी भगत धन्ना जी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
धन्ना जी जयंती कार्यक्रम के लिए निमंत्रण देने आए सांसद सुभाष बराला को भगत धन्ना जी ट्रस्ट ने किया सम्मानित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
