Home » सिरसा » राजकीय प्राथमिक स्कूल ढाणी प्लांटा में धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव

राजकीय प्राथमिक स्कूल ढाणी प्लांटा में धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव

Facebook
Twitter
WhatsApp
132 Views

सिरसा। राजकीय प्राथमिक स्कूल ढाणी प्लांटा में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह वैदवाला ने की, जबकि बतौर मुख्यातिथि पार्षद सनप्रीत सोढ़ी ने शिरकत की। स्कूल की इंचार्ज चंदन बाला ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह ने स्कूल में कक्षा 1 से 5वीं तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे बच्चों को स्मृति चिन्ह व नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डा. गुरचरण सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करते हंै और बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती, लेकिन इस प्रकार के कार्यक्रमों से उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना का पैदा किया जा सकता है, जिससे वे और भी बेहतर करने को आतुर रहते हंै। इस मौके पर मुख्यातिथि पार्षद सनप्रीत सोढ़ी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए, ताकि विद्यार्थी एक-दूसरे से बेहतर करने के लिए अपने आप को तैयार रखें। उन्होंनेस्कूल में अपनी ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्नेह लता, कांता रानी, एबीआरसी संतोष गोदारा, गुरप्रीत सिंह सहित स्टाफ  सदस्य, बच्चे व गणमान्जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices