Home » सिरसा » थाना कालांवाली टीम ने गांव धर्मपुरा के युवाओं को बताई नशे की हानियां व खेलों का जीवन में महत्तव

थाना कालांवाली टीम ने गांव धर्मपुरा के युवाओं को बताई नशे  की हानियां व खेलों का जीवन में महत्तव

Facebook
Twitter
WhatsApp
129 Views

डबवाली 10 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व में थाना कालांवाली पुलिस टीम ने गांव धर्मपुरा में युवाओं को क्रिकेट का खेल करवाकर नशे के नुकसान व खेलों के लाभ के बारे जागरूक किया । उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को खेलों के बारे में टिप्स देकर जागरूक किया व साथ ही युवा बच्चो को नशे के दुष्परिणामों के बारे अहम जानकारी दी गई । पुलिस अधीक्षक डबवाली के कुशल-मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों/कॉलेजों एवं गांवों में इस तरह की खेल प्रतियोगिता करवाकर जागरूकता अभियान चला चुकी हैं ।

जागरूकता अभियान के दौरान थाना कालांवाली की जागरूकता टीम ने युवाओं को बताया कि नशा नाश की जड़ है । नशा कोई भी हो वह परिवार को बर्बाद कर देता है । समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे है । पहले युवा नशा शोक के कारण करता है और बाद में धीरे धीरे वह अन्य नशे हेरोइन, अफीम, पोस्त आदि जानलेवा नशे लेना शुरु कर देता है । बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है । उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए सन्देश दिया । उन्होंने सभी से स्वयं बुराइयों से दूर रहकर आदर्श समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलों व नियमित व्यायाम की ओर कदम बढ़ाने व अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया । खेलों से मन व शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं । खेलों से व्यक्ति के जीवन में एक नई ऊर्जा व नई आशा की किरण उनके जीवन में प्रवेश करती है । उन्होने आगे कहा कि वे अपने आस पास नशा करने वाले व्यक्तियों की सूचना डबवाली नशा मुक्ति टीम को दें । उन नशा पीड़ितों को सरकारी डॉक्टरों से दवाई दिलवा कर उनका इलाज करवाया जाएगा । अगर उनके इलाके में कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices