136 Views
सिरसा – आज नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने डीसी शांतनु शर्मा जी से मुलाकात की व् शहर में चल रही पानी व् शिविर की दिक्कतों के बारे में चर्चा की व् इन दिक्क्तों को जल्द से जल्द ख़त्म करने का डीसी शांतनु शर्मा ने आश्वासन दिया है | साथ ही लोगो को जल बचाओ के लिए आग्रह किया है की हमे पानी की कीमत को जानना होगा व् पानी हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है | साथ ही नगर अध्यक्ष ने बताया की व् जल्द ही पानी बचाओ पर भी अभियान शुरू करंगे | ऐसे में बैठक के समापन के तुरंत दौरान परशुराम चौक के समीप चल रहे कार्यनिर्माण के निरीक्षण के लिए रवाना हुए और वहा पर एस डीओ संदीप , जेइ देवकरण , जेइ परवीन, ऍम इ अनिल मोहिल, सुपरवाइजर सुभाष शर्मा, जेइ गुरप्रीत व् ठेकेदार सुरजीत को मौके पर बुलाया गया व् निर्माण में आ रही दिक्क्तों के बारे में पूछा गया व् सख्त हिदायत दी गई की ये कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगो को आ रही परेशानी को खत्म किया जा सके | ऐसे में उन्होंने परशुराम चौक से लेकर अम्बेडकर चौक तक मार्ग को जल्दी से जल्दी पूरा करने का आश्वासन दिया | ऐसे में अध्यक्ष जी ने सिरसा शहरवासियों से अपील की धैर्य बनाए, अच्छी सुविधाओं के लिए कभी कभी असुविधा होती है और इस असुविधा के लिए हमें खेद है
Post Views: 85

