Home » सिरसा » सीएम के ओएसडी ने किए बेटा बचाओ संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर

सीएम के ओएसडी ने किए बेटा बचाओ संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर

Facebook
Twitter
WhatsApp
125 Views

सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बडख़ालसा सिरसा में अपने मित्र साहिल रोज के निवास पर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ बेटा बचाओ अभियान के संस्थापक तरूण भाटी, ब्राह्मण सभा सिरसा के जिला प्रधान प्रोफेसर दयानंद शर्मा, संत गुरु रविदास प्रचार मंच के अध्यक्ष राकेश कुमार बागोतिया भी मौजूद थे। कलावती रोज, साहिल रोज, डा. शक्ति चौधरी, आदित्य रोज, अश्वनी चौधरी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर ओएसडी वीरेंद्र सिंह ने मानव अधिकार परिषद हरियाणा ट्रस्ट व नशे के खिलाफ  चलाए जा रहे बेटा बचाओ अभियान की प्रशंसा की और संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करके नशा मुक्ति का संदेश दिया। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार नशे को रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जागरूकता कार्यक्रमों से आम जनता को नशे के के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं पुलिस की ओर से लगातार नशा तस्करों की धरपकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। उन्होंने बेटा बचाओ अभियान के संस्थाप तरूण भाटी के प्रयासों की सराहना की और इस अभियान को निरंतर गतिमान बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices