Home » देश » सत्संग है हमारे जीवन का आधार

सत्संग है हमारे जीवन का आधार

Facebook
Twitter
WhatsApp
125 Views

सिरसा। अखिल भारतीय सेवा संघ महिला धार्मिक शाखा, सिरसा में शाखा अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा के जन्म दिवस पर एक सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें मंडली की महिलाओं ने प्रभु का गुणगान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल ने तृप्ता चिटकारा के जन्म दिवस पर बधाई दी और कहा कि जन्मदिन पर धार्मिक आयोजन करना एक अच्छी परंपरा है और यदि हम अपने वैवाहिक वर्षगांठ पर या जन्मदिवस पर कोई सामाजिक या धार्मिक कार्य करते हैं तो उस दिवस की महिमा और बढ़ जाती है। तृप्ता चिटकारा ने कहा कि सत्संग हमारे जीवन का आधार है और यदि हम धार्मिक आयोजन करते हैं तो आत्मिक शुद्धि होती है और बल मिलता है, इसलिए सभी महिलाएं अपने किसी उत्सव पर धार्मिक आयोजन अवश्य करवाएं। नगर पार्षद प्रियंका बोमरा ने भी तृप्ता चिटकारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस कार्यक्रम में विशु बत्रा, गुरदेव कौर, रजनी फुटेला, डिंपल अरोड़ा, मीना जैन सहित शाखा के सभी पदाधिकारी व अनेक महिलाएं शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices