सिरसा। बाबा सरसाईनाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट सिरसा की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीर्ति नगर में जरूर बच्चों को स्टेशनरी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बुक बैंक की कार्यकारिणी के साथ विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपने उपस्थिति दर्ज करवाई। बुक बैंक द्वारा आज कक्षा 1 से 5 व कक्षा 9 से 12 के 412 विद्यार्थियों को स्टेशनरी उपलब्ध करवाई गई। बुक बैंक के अध्यक्ष गुरदीप सैनी, महासचिव प्रेम कंदोई, सदस्य रतन दुरेजा, सदस्य एवं समाजसेवी रंजीत टक्कर ने अपने कर कमलों द्वारा स्टेशनरी का वितरण किया। अपने वक्तव्य में संस्था के प्रधान गुरदीप सैनी ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद मेरा एक ही लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा स्टेशनरी और किताबों की कमी के कारण पढ़ाई ना छोड़े। संस्था के महासचिव प्रेम कंदोई द्वारा संस्था के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी जरूरतमंद छात्र संस्था से पुस्तक प्राप्त कर सकता है, हमारी केवल एक ही शर्त रहती है कि छात्र पिछली कक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करे। संस्था इसके साथ-साथ आंखों की नि:शुल्क जांच के लिए भी सेवाएं प्रदान करती है। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने संस्था की कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की प्राचार्या संतोष रानी ने बुक बैंक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बुक बैंक सिरसा के छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता राजेश जैन द्वारा किया गया।
बॉक्स:
बाबा सरसाई नाथ बुक बैंक द्वारा रविवार सुबह 15 छात्रों को पुस्तक वितरित की गई, जिसमें प्रधान श्री गौशाला राजेंद्र प्रसाद रातूसरिया, बुक बैंक के अध्यक्ष गुरदीप सैनी, नवनीत चांडक प्रवक्ता, प्रबंधक अनिल सैनी, रणजीत टक्कर व रत्तन दुरेजा कार्यकम में उपस्थित रहे।
ट्रस्ट का लक्ष्य पुस्तकों व स्टेशनरी के अभाव में न छूटे पढ़ाई: गुरदीप सैनी
Facebook
Twitter
WhatsApp



