तीनों सेनाओं और अन्य सशस्त्र बलों के सम्मान में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला
– राज्यसभा सांसद ने किया सभी से बढ़-चढ़ कर शामिल होने का आह्वान
सिरसा, 13 मई। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी तीनों सेनाओं के जांबाज रणबाँकुरों के रणकौशल से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला व हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने लोकसभा सिरसा में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर लोकसभा के सभी भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर यात्रा के सफल आयोजन के लिए विचार विमर्श किया।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा देशभक्ति के संदेश के साथ तीनों सेनाओं और अन्य सशस्त्र बलों के सम्मान में सिरसा लोकसभा में 15 मई को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर एक यात्रा-देशभक्ति के नाम (तिरंगा यात्रा) का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा, जब हमारे सैनिक सीमा पर देश की रक्षा कर रहे हैं, ऐसे में देश के सैनिकों को मनोबल बढ़ाना हर नागरिक का कर्तव्य है। यात्रा का उद्देश्य एक ध्वज और एक स्वर में भारतीय सेना को सम्मान देना है। उन्होंने यात्रा में सभी व्यापारियों, समाजसेवियों, युवाओं और छात्रों से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि इस यात्रा में सभी दल व वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर भाग लें और देश के सैनिकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करें।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारे सशस्त्र बलों ने देश की सुरक्षा और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का अद्भुत पराक्रम दिखाया है। ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से न केवल अपनी सामरिक शक्ति का प्रदर्शन किया, बल्कि स्वदेशी तकनीकी प्रगति को भी प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा इस सफल सैन्य अभियान के लिए प्रधानमंत्री और भारतीय सशस्त्र बलों को हार्दिक बधाई देता हूं। बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, एडवोकेट यतिन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष सिरसा, एडवोकेट प्रवीण जोड़ा जिलाध्यक्ष फतेहाबाद, तेजिंदर सिंह ढूल जिलाध्यक्ष जींद, रेनू शर्मा जिलाध्यक्ष डबवाली, जिला प्रभारी, चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी, पूर्व विधायक, जिला परिषद चेयरमैन, नगर परिषद व नगर पालिका चेयरमैन, सिरसा लोकसभा के सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।
– तिरंगा यात्रा को लेकर राज्यसभा सांसद ने की वर्चुअल बैठक
Facebook
Twitter
WhatsApp



