Home » देश » जैन स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

जैन स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Facebook
Twitter
WhatsApp
94 Views

सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम मे सेठ सागर मल सुराणा जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कॉमर्स संकाय की छात्रा कुमारी मनजीत कौर ने 500 में से 466 अंक प्राप्त कर प्रथम, माही ने 500 मे से 462 अंक प्राप्त कर द्वितीय, तृष ने 500 में से 457 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्टस संकाय में कुमारी प्रिया ने 500 में से 459 अंक प्राप्त कर प्रथम, करीना ने 500 में से 450 अंक प्राप्त कर द्वितीय भावना ने 500 में से 443 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कुल 55 छात्राओं में से 18 छात्राओं ने बोर्ड मेरिट हासिल की, जिसमें से 6 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उच्च स्थान हासिल किया। कॉमर्स संकाय के अकाउंट्स सब्जेक्ट में छात्राओं ने 100 में से 100 अंक लेकर बाजी मारी। सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। स्कूल प्रधानाचार्या रेणु बाला ने कहा कि यह परिणाम छात्राओं की लगन, माता-पिता के सहयोग एवं अध्यापकों की कड़ी मेहनत का फल है। विद्यालय प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मक्खनलाल गोयल, प्रबंधक हनुमानमल गुजरानी, ट्रस्टी राजिंदर गोलछा, ट्रस्टी देवेंद्र डागा ने बच्चों व उनके अभिभावकों को बोर्ड परीक्षा परिणाम की बधाई प्रेषित की। साथ ही विद्यालय प्रबंधक कमेटी के सदस्य बलवंत राय, ज्ञान चंद, रविन्द्र गोयल, संजीव जैन, संजय बोथरा, रणजीत गुजरानी, राजेश पुगलिया, सदस्य कुसुम लता, अध्यापक प्रतिनिधि सुमन सोनी ने परीक्षा परिणाम की बधाई देते हुए सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices