Home » देश » दसवीं कक्षा का परिणाम रहा शानदार

दसवीं कक्षा का परिणाम रहा शानदार

Facebook
Twitter
WhatsApp
97 Views

सिरसा। संत जेवियर स्कूल सिरसा का दसवीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सेल्वराज पीटर ने बताया कि सुकीरत, युक्ति, जिया ने क्रमश 98.2 प्रतिशत, 97.4 प्रतिशत व 97.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 46 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सेल्वराज पीटर, मैनेजर फादर डोमिनिक फलकाओ, पेरिस प्रीस्ट फादर मेमन गोम्स ने विद्यार्थियों को शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी व सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices