598 Views
हिंदू शिक्षा समिति द्वारा संचालितबिशना मल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में कुरुक्षेत्र से पधारे देसराज शर्मा और विनोद वशिष्ठ का 15 व 16 मई को प्रवास रहा । उन्होंने 25 से 27 मई को होने वाले प्रांतीय आचार्य सम्मेलन के बारे में चर्चा की व सभी आचार्यों को निमंत्रण दिया। यह सम्मेलन पानीपत संमालखा में आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने इस सम्मेलन में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा सभी आचार्यों को अष्टादश श्लोकी गीता ,व्यायाम योग व समूह गीत का निरंतर अभ्यास करते रहने की प्रेरणा दी ताकि यह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। विनोद वशिष्ट ने बताया इस आचार्य सम्मेलन में 1300 आचार्य, मातृ भारती,प्रबंधक,पूर्व छात्र व प्रधानाचार्य एकत्रित होंगे। इस कार्यक्रम का समय 25 मई सुबह 9:00 बजे से 27 मई दोपहर तक रहेगा l
Post Views: 398



