वार्डवासियों ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो लघु सचिवालय में भूख हड़ताल कर डालेंगे पड़ाव: जसबीर सिंह भुल्लर
सिरसा। पब्लिक हैल्थ विभाग के अधिकारियों द्वारा शहर के वार्ड नंबर 26 में पुरानी मोटर व नकली केबल लगाने के मामले में कार्रवाई न होने से रोषित वार्डवासियों ने बुधवार को धरना देकर नारेबाजी कर रोष का इजहार किया। वहीं वार्डवासियों ने संबंधित विभाग व प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अगर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो लघु सचिवालय में सभी वार्डवासी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। धरना दे रहे जसबीर सिंह भुल्लर, रफी मोहम्मद, मनप्रीत सिंह, कुलविंद्र सिंह, बक्शीश सिंह, कुलविंद्र कौर, सुरेंद्र कौर, संदीप कौर, बिमला देवी, कमला देवी, राधारानी, लाली सहित अन्य वार्डवासियों ने बताया कि करीब 2 माह पूर्व वार्ड नंबर 26 में वार्डवासियों को पेयजल किल्लत न हो, इसके लिए नया बोर करवाया गया था। ट्यूबवैल के लिए नई मोटर व कंपनी की केबल लगाने का प्रावधान था, लेकिन पब्लिक हैल्थ अधिकारियों ने यहां सभी नियमों का ताक पर रखते हुए पुरानी मोटर को पेंट कर लगा दिया और केबल भी कंपनी की लगाने की बजाय नकली लगाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। उन्होंने बताया कि वार्डवासियों ने मोटर व केबल की विडियो भी बना रखी है। जब उन्होंने सख्ती से विभाग के जेई से इस संबंध में पूछताछ की तो बजाय गलती मानने की उन्होंने उल्टा उन्हें ही धमकी दे डाली। वार्डवासियों का कहना है कि बड़ी मुश्किल से वार्ड के लोगों के लिए बोर करवाया गया था, ताकि उन्हें पेयजल की समस्या से न जूझना पड़े, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने अपनी जेबें गर्म करने के चक्कर में वार्डवासियों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हंै। बीते दिवस भी विभाग के एसडीओ वार्डवासियों के बीच आए थे और उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था। पांच मौजिज वार्डवासी एसडीओ से बातचीत के लिए गए। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि आपकी मोटर व केबल बदल दी जाएगी, लेकिन अधिकारियों पर कार्रवाई की बात पर एसडीओ ने चुप्पी साध ली। वार्डवासियों का आरोप है कि अकेला उनके वार्ड में ही नहीं, अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार भ्रष्टाचार कर नए की जगह पुराना सामान लगाया जा रहा है। उन्होंने इस संबंधी मुख्यमंत्री हरियाणा, विभाग के कमिश्नर, विभाग के अधीक्षक, इंजीनियर चीफ हैल्थ पंचकुला, जिला उपायुक्त सिरसा, एसपी सिरसा, विभाग के एसडीओ को शिकायत भेजी हुई है, लेकिन कहीं से भी उन्हें न्याय नहीं मिला। अब भूख हड़ताल के सिवाय उनके पास और कोई विकल्प नहीं है। इस दौरान अगर किसी वार्डवासी के पास कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी व जिला प्रशासन जिम्मेदार होंगे।
वार्ड 26 में नकली केबल व पुरानी मोटर लगाने का मामला:
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
