222 Views
सिरसा—- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए डिंग थाना की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नजदीकी रेलवे पुल डिंग मंडी से एक युवक से 5 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डिंग थाना प्रभारी सब इस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान घनश्यान पुत्र सतवीर निवासी डिंग मंडी जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि डिंग थाना की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान नजदीकी रेलवे पुल डिंग मंडी पर मौजूद थी । इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मोड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 5 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ डिंग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच डिंग थाना को सौंपी गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
Post Views: 181



