Home » हरियाणा » होमगार्ड एसोसिएशन ने की नवनियुक्त उपाधीक्षक को हटाने हटाए गए जवानों की वापसी की मांग

होमगार्ड एसोसिएशन ने की नवनियुक्त उपाधीक्षक  को हटाने हटाए गए जवानों की वापसी की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
6 Views

सिरसा। आॅल इंडिया हरियाणा होमगार्ड एसोसिएशन ने विभाग में पूर्व में आरोपों से घिरे रहे अधिकारी संदीप पाल को फिर से उप अधीक्षक लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और उसे पद से हटाने व गलत तरीके से हटाए गए जवानों को फिर से ड्यूटी पर लगाए जाने की मांग की है। हटाए गए जवान सुंदरलाल ने बताया कि राज्य चौकसी ब्यूरो हरियाणा की जांच क्रमांक 4, 29 नवंबर 2019, जिला फतेहाबाद की जांच में साफ-साफ लिखा है कि होमगार्ड की भर्ती की फाइल उच्च अधिकारियों तक अधीक्षक उप अधीक्षक संदीप पाल ही लेकर जाता था और इन्होंने घोर लापरवाही की। जांच नंबर 4 राज्य चौकसी ब्यूरो हरियाणा की रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा गया कि लोकसभा चुनाव 2019 में भी गलत जवानों की भर्ती की गई, उनको किसी प्रकार की ट्रेनिंग विभाग द्वारा नहीं दी गई। इसी जांच में साफ-साफ लिखा गया है कि जब हटे हुए जवानों को आप लोगों द्वारा भर्ती क्यों नहीं किया गया तो इसका जवाब कोई अधिकारी नहीं दे पाया। फिर भी संदीप पाल को दोबारा से हरियाणा होमगार्ड राज्य मुख्यालय, चंडीगढ़ में उप अधीक्षक के पद पर लगा दिया गया। हटाए गए हुए जवान सुंदरलाल ने बताया कि क्या इससे भ्रष्टाचार कम होगा? सुंदरलाल व अन्य सैकड़ों जवानों को बिना नोटिस दिए हटा दिया गया और जवान पिछले लगभग 10 सालों से ड्यूटी के लिए भटक रहे हैं। हटाए हुए जवानों को न लगाकर नए जवानों की भर्ती में शामिल संदीप पाल जैसे दागी अधिकारियों को उप अधीक्षक का हरियाणा होमगार्ड के राज्य मुख्यालय चंडीगढ़ में फिर से लगाया जाना हरियाणा सरकार की बड़ी लापरवाही है। एसोसिएशन के राष्टÑीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने एसोसिएशन की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि ऐसे दागी अधिकारी को होमगार्ड के राज्य मुख्यालय से दूर रखना चाहिए और जितने भी बिना नोटिस के हटाए गए जवान हैं और अन्य गलत तरीकों से हटाए हुए जवान हैं, उन्हें फिर से ड्यूटी पर लगाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices