Home » हरियाणा » जनता ने पीएम मोदी की नीतियों पर जताया भरोसा: प्रदीप रातुसरिया

जनता ने पीएम मोदी की नीतियों पर जताया भरोसा: प्रदीप रातुसरिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
3 Views

सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने पश्चिम बंगाल व असम में बीजेपी को जनता द्वारा दिए गए प्रचंड समर्थन पुडुचेरी में सहयोगियों के समर्थन से सरकार बनाने पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों की जीत बताया। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि इस जीत के साथ ही बीजेपी ने बंगाल के विकास का रोडमैप भी बता दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल के भविष्य के लिए एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है, जहां विकास और  विश्वास कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा। इसके साथ-साथ घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए जनता को सुरक्षित व शांतिपूर्वक माहौल दिया जाएगा। रातुसरिया ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बंगाल एवं असम में मिली सफलता को जनता के विश्वास की जीत बताया और इसे पार्टी के बढ़ते जनाधार का सकारात्मक संकेत भी बताया। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और उम्मीदों की जीत है। पार्टी का लगातार बढ़ता जनाधार इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त रूप में उभरेगी तथा देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices