Home » हरियाणा » मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर सरसाई कमल कार्यालय में हुआ हवन यज्ञ

मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर सरसाई कमल कार्यालय में हुआ हवन यज्ञ

Facebook
Twitter
WhatsApp
7 Views

सिरसा। सरसाई कमल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर एक भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था के साथ भाग लिया। हवन यज्ञ में आहुति देते हुए सभी ने देश की सुख-शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की। साथ ही, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की दीघार्यु, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मनोहर लाल खट्टर को एक संत स्वभावी नेता के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कहा कि खट्टर का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनके द्वारा समाज के उत्थान हेतु किए गए सामाजिक सुधार, पारदर्शी राजनीतिक सुधार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज में सकारात्मक और प्रत्यक्ष परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में आमजन के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और समाज में विश्वास, विकास और सुशासन की नई धारा स्थापित हुई है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय, उत्साह और समर्पण की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकतार्ओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, शीशपाल कंबोज, गंगासागर केहरवाला, मार्केट कमेटी चेयरमैन इंद्रपाल जांगड़ा, मदन ढूंढाड़ा, अंबर मेहता, हनुमान कुंडू, वीरेंद्र सिंह टीना, सुमन सैनी, अमरिक सिंह राही, विष्णु शर्मा, राघव गुप्ता, सुमन शर्मा, अनु मल्होत्रा, राखी मौर्य, भावना शर्मा, संदीप मेहता, बलवीर बोयत, कुलबीर सिंह, सुभाष चौधरी, भूपेंद्र खट्टर, मुकेश मेहता, बुधराम शर्मा, संदीप कटेसरिया, कविता, सरोज बाला, अनिकेत, राजकुमार लांग्यान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices