Home » हरियाणा » टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची सिरसा की टीम

टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची सिरसा की टीम

Facebook
Twitter
WhatsApp
3 Views

प्रदेशभर में खेलों का आयोजन करेगा स्वर्णकार सेवा संघ, हरियाणा: सुखविंद्र सोनी
सिरसा। स्वर्णकार सेवा संघ, हरियाणा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष डा. जोगिंद्र वर्मा की अध्यक्षता में रोहतक के महाराजा अग्रसैन स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में सिरसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंतिम लीग मैच सिरसा की टीम ने सोनीपत की टीम को 19 रनों से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जानकारी देते हुए राजेश कुमार सोनी युवा महामंत्री प्रदेश स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा 2601 व सुखविंद्र सोनी मुख्य सलाहकार एवं जिला प्रभारी सिरसा ने बताया कि सिरसा की टीम में दिशांत (कप्तान), शाम सुंदर सोनी, हर्ष सोनी, मानिक सोनी, नवीन, गौरव सोनी, देवांशु सोनी, अरमान, अर्जुन, मंदीप कुमार, योगराज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्वर्णकार सेवा संघ, हरियाणा का मूल उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी युवाओं को खेलों की ओर अग्रसर करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। गांवों व शहरों में व्यायामशालाएं खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में भी करियर की अपार संभावनाएं हैं। खेल न केवल मनुष्य को शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी परिपक्व बनाते हैं। खेलों से आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा की जिज्ञासा भी उत्पन्न होती है। इसलिए स्वर्णकार सेवा संघ, हरियाणा प्रदेशभर में इस प्रकार के आयोजन निरंतर करेगा, ताकि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर खेलों में अपना भाग्य आजमाकर अपना भविष्य स्वर्णिम बना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices