बोले, डॉ. अर्चना गुप्ता के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
सिरसा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मक्खन सिंह ख्योवाली ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के 30 जून को सिरसा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और वे उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। रविवार को जारी बयान में ख्योवाली ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। ख्योवाली ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का सिरसा में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का यह पहला सिरसा दौरा होने के कारण कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और उनके स्वागत कार्यक्रम में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत 30 जून को बेगू रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि रिसोर्ट में किया जाएगा जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं जिलेभर से कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। मक्खन सिंह ख्योवाली ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है और प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार जनहित के कार्य कर रही है और संगठन तथा सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं। स्वागत द्वार, फूलमालाओं, मंच व्यवस्था तथा कार्यकर्ताओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं भाजपा नेता नीतिश महेंद्रु ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता भाजपा को अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का होगा ऐतिहासिक स्वागत: ख्योवाली
Facebook
Twitter
WhatsApp



