Home » हरियाणा » सीआईए फतेहाबाद ने अवैध पिस्तौल सहित एक आरोपी को किया काबूभट्टू कलां,

सीआईए फतेहाबाद ने अवैध पिस्तौल सहित एक आरोपी को किया काबूभट्टू कलां,

Facebook
Twitter
WhatsApp
41 Views

17 जुलाई :-सीआईए फतेहाबाद की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव बालसमंद, जिला हिसार निवासी राहुल उर्फ गरड़ु पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।  सीआईए फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि पुलिस टीम अपराध रोकथाम एवं गश्त के दौरान भट्टू कलां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक वाटर वर्क्स भट्टू के पास अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से .315 बोर की एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई।  इस संबंध में अभियोग संख्या 152 दिनांक 16.07.2026, धारा 25, 54, 59 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना भट्टू कलां में मामला दर्ज किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices