4 Views
सिरसा……. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अवैध रूप से शराब बेचने खुर्दा संचालकों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सिरसा पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से अवैध रूप से बेची जा रही 37 बोतल देशी शराब बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डिंग थाना पुलिस की टीम ने एनएच-9 टोल प्लाजा भावदीन क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास किया बाइक अचानक बंद हो गया । पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार युवक को काबू कर बाइक पर रखे प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली तो कट्टे में 24 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपी सुनील कमार पुत्र राजकुमार निवासी गांव कोटली ,जिला सिरसा के रुप में हुई है । वहीं एक अन्य घटना में ऐलनाबाद थाना की पुलिस टीम ने बेहरवाला रोड़ ऐलनाबाद क्षेत्र से आरोपी अजय सिंह पुत्र श्रवण कुमार निवासी गांव निमला, जिला सिरसा को 13 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब बेचने वालों के नेटवर्क को तोड़ना और जिले में शराब के अवैध कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे अवैध शराब बेचने वालों की सूचना देने में सहयोग करें और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में मदद करें । अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी टीमों को जिले में शराब के अवैध कारोबार पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Post Views: 4


