सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने एक प्रेस बयान में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई में उद्योगपतियों से संवाद रोजगार की दिशा में सकारात्मक प्रयास है, जिसके आगामी समय में बेहतर परिणाम आएंगे। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार प्रयासरत रहते हुए युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीरता से काम कर रहे हैं। रातुसरिया ने कहा कि सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ ग्लोबल कैपिटल कैंपेन के तहत लगभग 66,870 करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। यही नहीं सीएम नायब सैनी सरकार का ध्यान केवल फाइलों को घुमाने पर नहीं, बल्कि प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारने पर है। रातुसरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से निवेशकों को नीतिगत स्थिरता, समयबद्ध निर्णय, त्वरित मंजूरी और पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का हरियाणा को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प है। इसके साथ-साथ ग्वालियर में अप्रैल 2027 में होने वाले ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के लिए मुंबई के उद्योग जगत को मुख्यमंत्री की ओर से औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग की जरूरत के अनुसार कौशल और कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। निवेश के साथ स्थानीय रोजगार, एमएसएमई, नवाचार और क्षेत्रीय विकास को जोड़ने के हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुंबई के उद्योगपतियों को आश्वास्त किया कि आप महत्वाकांक्षी परियोजनाएं लेकर आएं, हरियाणा सरकार उन्हें गति पारदर्शिता और जवाब देही के साथ जमीन पर उतारने के लिए आपके साथ खड़ी रहेगी।
उद्योगपतियों से सीएम का संवाद रोजगार की दिशा में सकारात्मक प्रयास: डा. केहरवाला
Facebook
Twitter
WhatsApp



