हिसार- अग्रोहा धाम व श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट संस्था द्वारा श्री गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में गणेश पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भव्य रूप से संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग की नेतृत्व में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से घर-परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। भगवान श्री गणेश जी को विघ्नहर्ता, बुद्धि, विवेक और शुभता के देवता के रूप में पूजा जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करके करने की परंपरा हमारे संस्कारों और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि श्री गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को श्रद्धा, संस्कार, एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद सभी परिवारों पर बना रहे और समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं आपसी प्रेम बढ़े, यही उनकी कामना है। उन्होंने बताया कि श्री गणेश उत्सव भगवान श्री गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 21 सितंबर को मंदिर के प्रांगण में विशाल भजन समारोह का आयोजन किया जाएगा।बजरंग गर्ग ने बताया कि 14 सितंबर से 25 सितंबर तक प्रतिदिन दो समय भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन में शामिल होगे। उन्होंने कहा कि श्री गणेश उत्सव के समापन अवसर पर 25 सितंबर को विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी, सुरेंद्र सिंगला, जगत नारायण, ओम प्रकाश असीजा, सतेंद्र गोयल, रमेश पटवारी, गंगा प्रसाद मौर्य, श्रीमति अंगूरी देवी, अनीता गर्ग, सुनीता पूनीया, सुनील शर्मा, दीपक कुमार, जसराम वर्मा, ऋषि राज गर्ग व पवन गर्ग हिसार, महेन्द्र गोयल भूना, ब्रह्मानंद गोयल भट्टू, श्रीमति कान्ता गोयल आदि धर्म प्रेम मौजूद थे।
भगवान श्री गणेश उत्सव पर 21 सितंबर को मंदिर प्रांगण में विशाल भजन समारोह होगा – बजरंग गर्ग
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
औषधीय पौधे वातावरण व स्वास्थ्य के लिए होते हैं बहुपयोगी: कुलदीप सिंह राणा
September 16, 2026
शहर में उधेड़ी गई सड़कों से लोग परेशान, स्टॉर्म वॉटर परियोजना पर उठे सवाल
September 16, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

औषधीय पौधे वातावरण व स्वास्थ्य के लिए होते हैं बहुपयोगी: कुलदीप सिंह राणा
September 16, 2026

शहर में उधेड़ी गई सड़कों से लोग परेशान, स्टॉर्म वॉटर परियोजना पर उठे सवाल
September 16, 2026

डॉक्टरों तक सीमित न होकर हर नागरिक सीखे सीपीआर तकनीक: डा. आदित्य गोयल
September 16, 2026
