कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट ने दी संगठन के स्थापना दिवस से लेकर वर्तमान यात्रा तक जानकारी
बोली, महिलाओं को यथोचित सम्मान दिलाने को जारी है कांग्रेस का संघर्ष
सिरसा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला महिला कांग्रेस की ओर से बरनाला रोड स्थित चौधरी देवीलाल सामुदायिक पार्क में संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्य कृष्णा फौगाट ने शिरकत की। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के दिशा निर्देशानुसार आयोजित इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता कृष्णा फौगाट ने कहा कि 15
सितंबर 1984 को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का गठन किया गया जिसका मूल उद्देश्य देशभर में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाते हुए उन्हें देश के विकास में बराबर का शरीक करना था। कांग्रेस पार्टी ने इस दिशा में धरातल पर बखूबी कार्य किया और आज भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में विकास की भागीदार हैं। देश की आधी आबादी कही जाने वाली महिलाएं आज शिक्षा, रक्षा, राजनीति, कृषि, बैंकिंग, खेल सहित तमाम क्षेत्रों में अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं जिसकी पृष्ठभूमि में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान
है। कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट ने कहा कि कांग्रेस अभी भी महिलाओं को संसद में 33 फीसदी आरक्षण के लिए संघर्षरत है और सडक़ से संसद तक महिलाओं के हकों की लड़ाई लड़ी जा रही है। सभी ने इस दौरान भविष्य में भी महिलाओं के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं को निशुल्क सैनेटरी नैपकिन वितरित किए गए और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस संगोष्ठी में कृष्णा फौगाट के साथ कृष्णा भांभू, अंगूरी देवी वर्मा, पुष्पा रानी, पिंकी गुप्ता, पूजा व शकुंतला न्यौल आदि अनेक महिला कांग्रेस की सदस्य मौजूद थी।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हुई संगोष्ठी
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें


औषधीय पौधे वातावरण व स्वास्थ्य के लिए होते हैं बहुपयोगी: कुलदीप सिंह राणा
September 16, 2026

शहर में उधेड़ी गई सड़कों से लोग परेशान, स्टॉर्म वॉटर परियोजना पर उठे सवाल
September 16, 2026
