Home » हरियाणा » सिरसा पुलिस लाइन में श्री अखण्ड पाठ साहिब प्रकाश 24 को

सिरसा पुलिस लाइन में श्री अखण्ड पाठ साहिब प्रकाश 24 को

Facebook
Twitter
WhatsApp
7 Views

सिरसा। पुलिस विभाग सिरसा व डबवाली द्वारा क्षेत्र में सुख-समृद्धि, लोक शान्ति, खुशहाली और जगत कल्याण की मंगलकामना को लेकर पुलिस लाईन सिरसा में श्री अखण्ड पाठ साहिब प्रकाश करवाया जा रहा है। समस्त जिला पुलिस सिरसा द्वारा इस पावन धार्मिक समागम की तैयारियां पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू कर दी गई हैं। एसआई तरसेम सिंह ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:15 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब के प्रकाश के साथ होगी। इसके बाद 48 घंटे तक निरंतर गुरबाणी का पाठ चलेगा।
26 अक्टूबर को पड़ेगा भोग व कीर्तन समाप्ति:
धार्मिक समागम का मुख्य और अंतिम दिन सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को होगा, जब सुबह 11:15 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब जी का भोग डाला जाएगा। भोग उपरांत विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें सिरसा वाले प्रसिद्ध रागी भाई सिकन्दर सिंह का कीर्तन जत्था उपस्थित संगत को अपनी मधुर आवाज में गुरबाणी और शबद कीर्तन सुनाकर निहाल करेगा।
गुरु का लंगर अटूट बरतेगा:
इस धार्मिक समागम के दौरान दोनों दिन आने वाली समस्त संगत के लिए गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। समस्त जिला पुलिस सिरसा ने आमजन और सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर गुरु महाराज के दर्शन करें, गुरबाणी श्रवण करें और गुरु का अटूट लंगर छककर अपनी हाजिरी सफल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *