Home » देश » उद्यमिता के क्षेत्र में मिसाल बनी महिलाओं को किया सम्मानित

उद्यमिता के क्षेत्र में मिसाल बनी महिलाओं को किया सम्मानित 

Facebook
Twitter
WhatsApp
113 Views
देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान : सीटीएम यश मलिक
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन 
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगराधीश यश मलिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सरपंचों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शिरकत की।
इस वर्ष की थीम “नारी शक्ति: आत्मनिर्भर भारत की रीढ़” के तहत मिशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया। कार्यक्रम में मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उद्यमिता की नई मिसाल कायम की है। इस प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल कौशल और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
नगराधीश यश मलिक ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है। सभी को प्रारंभिक संस्कार व शिक्षा अपनी मां से मिलती है। इसलिए महिलाओं द्वारा बचपन से ही अपने बच्चों को जल संरक्षण, स्वच्छता के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की रीढ हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएं नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच करवाएं, ताकि समय रहते बीमारियों का पता लगाकर उनका ईलाज किया जा सकें।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक दयानन्द ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की प्रगति अधूरी है। निगम के माध्यम से हम ग्रामीण महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि उन्हें अपनी आवाज बुलंद करने का मंच भी दे रहे हैं। इस महिला दिवस पर हम सभी को मिलकर महिलाओं के अधिकार, समानता और सम्मान के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है।”
निगम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके नेतृत्व को बढ़ावा देना है। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन ने अपने इस संकल्प को और अधिक मजबूत किया है कि हरियाणा की नारी शक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना है, ताकि वे एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की नींव रख सकें।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने संघर्ष, सफलता और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कीं, जिससे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता जसवंत सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधन दयानंद जांगड़ा, जिला सलाहकार राकेश सोगलान, बीआरसी बलदेव राज, खंड मैनेजर भजन लाल, स्वच्छ भारत मिशन से सुखविंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो संलग्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices