Home » हरियाणा » बाइक चोरी की वारदात सुलझी, चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू ।

बाइक चोरी की वारदात सुलझी, चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
50 Views
सिरसा… पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को रानियां रोड़ सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ने बताया कि शरू तेगबहादुर नगर सिरसा निवासी सतबीर सिंह पुत्र हजारा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की बीती 30 जुलाई की रात्रि करीब 11.30 बजे बाइक को महाराजा पैलेस के सामने खड़ी पैलेस में शादी समारोह में गया हुआ था। कुछ समय बाद वापस आ कर देखा तो बाइक कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर शहर थाना सिरसा में बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु शुरू की गई थी। जांच के दौरान शहर थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते ग्रीन बेल्ट रानियां बाईपास रोड़ सिरसा क्षेत्र से आरोपी अक्षय पुत्र नरेश कुमार को शहर सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर अकेला ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *