सिरसा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दि सिरसा केंद्रीय सहकारी बैंक लिप्त सिरसा में और गांव नहराणा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रधानमंत्री से सम्मानित, हरियाणा की प्रथम नमो ड्रोन दीदी के नाम से प्रसिद्ध व समाजसेवी विमला सिंवर ने शिरकत की। इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए विमला सिंवर ने कहा कि महिलाएं अब चुल्हे-चौके तक ही सीमित नहीं रही है। आज की महिला शिक्षित व जागरूक है और वह हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने कहा कि पुराने समय में महिला को अबला की संज्ञा दी जाती थी, लेकिन आज की नारी अबला नहीं, सबला बन चुकी है। कोई भी क्षेत्र हो, हर क्षेत्र में महिला अपनी नेतृत्व क्षमता से नित नए मुकाम हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं के उत्थान के लिए भरसक प्रयास कर रही है और अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। नहराणा गांव में रक्तदान शिविर के मौके पर विमला सिंवर ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाओं में रक्तदान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां है, लेकिन ये पुराने जमाने की बात है। आज की नारी सशक्त व पूर्णतया स्वस्थ है और रक्तदान के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रही है। रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी अमूल्य व्यक्ति की जिंदगी को बचा सकता है। इसलिए साल में कम से कम दो बार अवश्य रक्तदान करें। शिविर में दर्जनों लोगों ने स्वैच्छा से रक्तदान किया। विमला सिंवर ने सभी रक्तदानियों को स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हनुमान कुंडू, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोहतास पलथानिया, पैक्स समिति के अध्यक्ष आतिश लाखराम, उपस्थित थे। आयोजक कमेटी की ओर से विमला सिंवर को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है महिलाएं: विमला सिंवर
Facebook
Twitter
WhatsApp



