Home » देश » भगत धन्ना जी जयंती समारोह के आयोजन को लेकर भगत धन्ना जी ट्रस्ट की बैठक आयोजित

भगत धन्ना जी जयंती समारोह के आयोजन को लेकर भगत धन्ना जी ट्रस्ट की बैठक आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
152 Views

भगत धन्ना जी ट्रस्ट की बैठक जाट धर्मशाला में प्रधान अमरीक सिंह राही की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान सिरसा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्षा एडवोकेट गंगा राम ढाका को बधाई प्रेषित की गई। इस के अलावा पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव कमाला बोदला में 13 मार्च को भगत धन्ना जी गुरुद्वारा में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले में ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल के जाने को लेकर सहमति जताई गई। इसी प्रकार भगत धन्ना जी ट्रस्ट के बैनर तले भगत धन्ना जी जयंती मनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया जिसमें प्रधान अमरीक सिंह राही, ट्रस्ट के फाउंडर डॉ. राजेंद्र कड़वासरा, इंद्रपाल कस्वां, डॉ. राम किशन खोथ, गांव झोरडऩाली के पूर्व सरपंच दयाराम को शामिल किया गया।

इस अवसर पर  प्रधान अमरीक सिंह राही व ट्रस्ट के फाउंडर डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी 20 अप्रैल को भगत धन्ना जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में ही भगत धन्ना जी धाम व गुरुद्वारा साहिब के निर्माण की घोषणा की जाएगी और आगामी दो-तीन माह में ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगत धन्ना जी ट्रस्ट की तरफ से अलख जगाओ अभियान चलाया जाएगा जिसमें लोगों को विभिन्न बुराईयों के प्रति जागरूक कर अध्यात्म की ओर जोड़ा जाएगा। इसी दौरान गांव-गांव कमेटियां गठित कर भगत धन्ना जी ट्रस्ट के परिवार को बड़ा किया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव महेंद्र घणघस, अंग्रेज सिंह औलख, पूर्व सरपंच दयाराम, सुरेंद्र ढुकिया, विजय पाल कासनियां, एडवोकेट राम कुमार रूहिल, रवि शर्मा, संदीप कुमार, अशवीर रेडू ने भी अपने विचार रखे और भगत धन्ना जी जयंती समारोह में तन-मन-धन से साथ देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices