Home » देश » श्री गौशाला में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने करवाई जांच

श्री गौशाला में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने करवाई जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
182 Views

सिरसा। जनता भवन रोड स्थित बाबा बिहारी नेत्रालय की ओर से श्री गौशाला में रविवार की सुबह 9 बजे से 2 बजे तक आंखों की जांच का नि:शुल्क कंैप स्व. सीताराम बागला की याद में बागला परिवार की ओर से जनसेवा में लगाया जाएगा। जानकारी देते हुए गौशाला के प्रधान राजेंद्र रातुसरिया व सचिव प्रेम कंदोई ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कंैप में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञा डा. नीरू गिजवानी ने अत्याधिक आधुनिक मशीनों द्वारा आए हुए 250 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की। यही नहीं जांच के दौरान आप्रेशन के लिए चयनित दर्जनों मरीजों का बाबा बिहारी नेत्रालय में नि:शुल्क आप्रेशन किया जाएगा। कंैप में आने वाले मरीजों को दवाइयां व चश्में भी नि:शुल्क दिए गए व आंखों की देखभाल संबंधी उचित परामर्श भी दिया गया। इस मौके पर डा. नीरू गिजवानी ने कहा कि आंखों परमात्मा की मनुष्य को सबसे अनमोल देन है। समय-समय पर आंखों की संभाल जरूरी है। कोई भी आंखों संबंधी समस्या को हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। इस मौके पर बाबा बिहारी नेत्रालय के अध्यक्ष प्रवीण बागला ने कहा कि समाजसेवा की प्रेरणा उन्हें अपने पूर्वजों से विरासत में मिली थी। इस विरासत रूपी प्रेरणा को भी अनवरत जारी रखेंगे। इस मौके पर गौशाला के प्रधान राजेंद्र रातुसरिया, प्रेम कंदोई, अतुल हिसारिया, राजकुमार साहेवाला, प्रवीन बागला, विक्रांत गुप्ता, विकास गर्ग, सुशील बागला, गुरदीप सैनी, विमल रातुसरिया, अनिल सैनी, नवदीप धुडिय़ा, सुशील बांसल, बाबूराम मित्त्तल, पवन कुमार सिंवर, राजकमल चमडिय़ा, दीनदयाल कंदोई, राजेश गर्ग, राजेंद्र मोहन गुप्ता, अजीत सिंह रंगा, फतेह सिंह विर्क, सौजन्य विमलेश, नवीन सिंगला, कुलवंत सिंह, सुभाष वर्मा, रतन सिंह दुरेजा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices