ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर अपराधी कर रहे है ठगी,
। पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन आईपीएस ने कहा है कि ऑनलाइन शॉपिंग ने खरीददारी को जहां आसान बना दिया है । वहीं, इसके कई खतरें भी हैं । इनमें सबसे बड़ा खतरा है साइबर फ्रॉड यानी ठगी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत कई ई कॉमर्स वेबसाइट में डिसकाउन्ट आदि से जुड़े लिंक के मैसेज आते हैं । इन पर क्लिक करते ही आपकी सारी कमाई एक झटके में साफ हो जाती है । इससे बचने के लिए कुछ सुझावों को अपना कर आप ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं । पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि कई बार आपको कॉल, टेक्स्ट और ईमेल आएंगे, जिनमें आपको ऑर्डर कन्फर्म या कैंसिल करने के लिए कहा जाएगा । इसके अलावा स्कैमर आपसे आपकी अकाउंट डीटेल्स मांगेगा या फिर आपको गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए कहा जाएगा । ऐसे लिंक पर बिल्कुल भी क्लिक न करें । न ही आप अपने बैंक खातों से जुड़ी कोई भी डीटेल्स शेयर करें । वहीं आपने कोई सामान ऑडर नहीं किया है इसके बावजूद आपके पास ऐसे लिंक आ रहे हैं तो आप अपना ई कॉमर्स अकाउंट खोलकर लॉग इन कर सकते हैं । ऑर्डर हिस्ट्री में केवल वही सामान आएंगे, जिन्हें आपने ऑर्डर किया है ।
उन्होंने बताया कि स्कैमर कई बार फेक वेबसाइट बनाते हैं, जिनमें वह कस्टमर केयर सपोर्ट देने की बात करते हैं । कस्टमर इन फर्जी वेबसाइट के झांसे में आ जाते हैं और स्कैमर की स्कीम में फंस जाते हैं । यदि आपको प्रोडक्ट से जुड़ी कोई समस्या है या फिर किसी स्कीम से जुड़ी जानकारी चाहते हैं तो आप ई कॉमर्स वेबसाइट के हेल्प सेक्शन को विजिट करें । वहीं, आप यदि सर्च इंजन इस्तेमाल करते हैं तो सोच समझकर इनका इस्तेमाल करें । कई बार सर्च इंजन के जरिए आप फर्जी वेबसाइट में जा सकते हैं, जिससे आगे मुसीबत में फंस सकते हैं । साइबर धोखाधड़ी में आवश्यक है कि शीघ्रता से अपने बैंक से सम्पर्क करें जोकि आपके खाते से गई राशि की लेन-देन को रोका जा सके ।किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन न. 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं या अपने नजदीकी थाने में साइबर हेल्पलाइन डेस्क पर अपनी शिकायत दें ।



