सिरसा, 10 मार्च। चंडीगढ के होटल पार्क व्यू में ज्योतिष प्रांगण संस्था द्वारा इंटरनेशनल ज्योतिष आचार्य व वास्तुकार गुरभेज सिंह ढिल्लों को एप्रिसिएशन अवार्ड ऊर्जा-2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्तमान सांसद चंडीगढ़ व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी थे। इस अवसर पर संयोजक ज्योतिष आचार्य पूनम शर्मा चंडीगढ़, संरक्षक पंडित लेखराज शर्मा सुंदर नगर हिमाचल प्रदेश, ज्योतिषाचार्य बख्शीश सिंह बावा लुधियाना वाले, मनीष कुमार जीरकपुर, विनोद कुमार जीरकपुर, जैस्मिन जैज चंडीगढ़, मनविंदर सिंह सरी नकोदर सहित 150 से अधिक विद्वानों ने इस कार्यक्रम में हाजिरी लगवाई। बता दें कि सिरसा निवासी गुरभेज सिंह ढिल्लों ने इससे पूर्व दिसंबर माह में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, आचार्य वराहमिहिर न्यास डोंगला प्रकल्प, अश्विनी शोध संस्थान महिदपुर, पूर्णश्री फाउंडेशन, उज्जैन एवं साउथ एशियन एस्ट्रो फेडरेशन नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष-तंत्र एवं वास्तु महाधिवेशन में सहभागिता की और ज्योतिष, तंत्र, वास्तु एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषयक शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसके अलावा गुरभेज ढिल्लों को ग्लोबल गौरव टॉप-10 अवार्ड, टॉप-10 ज्योतिष वास्तु अवार्ड 2022, लाल किताब रत्न अवार्ड, प्रांगण ऊर्जा अवार्ड, भारत गौरव अवार्ड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया एस्ट्रोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट सम्मान पत्र, इंडियन टरोट कांफ्रेंस-2022, श्री बालाजी ज्योतिष संस्थान नाभा सहित अनेक ख्यातिनाम पुरस्कार मिल चुके हैं।
भगत धन्ना जी ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य एवं विश्व विख्यात ज्योतिषाचार्य गुरभेज सिंह ढिल्लों की इस उपलब्धि पर भगत धन्ना जी ट्रस्ट के संरक्षक एवं फाउंडर डॉ. राजेंद्र कड़वासरा, प्रधान अमरीक सिंह राही, महासचिव ज्ञानी महेंद्र घणघस, रवि शर्मा, डॉ. राम किशन खोथ, राजेश चिंडालिया, इंद्रपाल कस्वां, ज्ञानी शिंगारा सिंह, बलवीर सिंह संधू, सतवीर सिंह रंधावा, अंग्रेज सिंह औखल, जगमीत सिंह बराड़, लखविंद्र सिंह, सरपंच करण सौखल, डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. रेशम सिंह, कमलदीप सिंह शर्मा, एडवोकेट हनुमान गोदारा, सुरेंद्र कड़वासरा, संदीप बराड़, कुलदीप कड़वासरा, राजपाल कड़वासरा, सुभाष चंद्र, अजमेर सिंह, जितेन पारीक, राज मटू, सुखविंद्र सिंह, कमल कस्वां, पूर्व सरपंच दयाराम, सुरेंद्र ढुकिया, अशवीर रेडू सहित ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने खुशी जताते हुए गुरभेज सिंह ढिल्लों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ज्योतिष प्रांगण संस्था ने गुरभेज ढिल्लों को ऊर्जा-2025 अवार्ड से किया सम्मानित
Facebook
Twitter
WhatsApp



