Home » देश » चालान न भरने वालों के वाहन होंगे जब्त

चालान न भरने वालों के वाहन होंगे जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
183 Views

पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात कर्मचारियों की मीटिंग लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना किए जाने पर काटे जाने वाले चालान को अधिकतर वाहन चालक समय पर नहीं भर रहे हैं । इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया है, जिसके माध्यम से चालकों को तय अवधि में चालान भुगतने के लिए जागरूक किया जा रहा है ।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक की एडीजीपी (यातायात-हाइवे) हरदीप सिंह दून के निर्देशानुसार यह जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है । पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने यातायात पुलिस सहित सभी थाना प्रबंधकों को वाहन चालकों को चालान समय अवधि में भरने बारे जागरूक करने के लिए निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा कि इसके बाद चालान को नजर अंदाज करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध केंद्रीय मोटर यान अधिनियम के तहत नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।

पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि यातायात पुलिस अब चालान प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है । ई-चालान प्रणाली के जरिए वाहन मालिक अपने चालान को ऑनलाइन देख सकते हैं और तुरंत भुगतान कर सकते हैं। इससे चालान प्रक्रिया पारदर्शी और आसान हो गई है। चालान भरने में देरी करने वाले चालकों को अब 90 दिनों में चालान भरना अनिवार्य है। यदि समय सीमा का पालन नहीं किया गया तो वाहन जब्त किया जाएगा और अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जा सकता है। यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग एवं ओवर स्पीड का पोस्टल चालान किया जाता है। यदि किसी वाहन का नो पार्किंग या ओवर स्पीड का पोस्टल चालान होता है और उसका पॉल्यूशन, रजिस्ट्रेशन या फिर बीमा समाप्त हो चुका है तो इन सभी का जुर्माना भी लगाया जाएगा । उन्होंने बताया कि चालान कटने के बाद भी लोग कई सालों तक नहीं भरते । चालान कटने के 90 दिन के बाद वह चालान वर्चुअल कोर्ट में चला जाता है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चालान भरने में देरी करने वाले चालकों को अब चालान भरना अनिवार्य है । अगर इस समय सीमा का पालन नहीं किया गया, तो वाहन को केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम की धारा 167(8) के तहत जब्त किया जाएगा और अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जा सकता है ।

पुलिस अधीक्षक ने डबवाली व कालांवाली के यातायात प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी यातायात कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभाएं । यातायात अवरुद्ध करने वाले भारी मालवाहक वाहनों को रोड पर ना खड़े होने दें । बुलेट पटाखा बजाने वाले लोगों पर तुरंत कार्यवाही करें और बुलेट के साइलेंसर को कब्जा पुलिस में लेकर उस पर बुलडोजर चलवाएं । मोटरसाईकल पर दो या दो से अधिक व्यक्ति सवार हों तो उनकी गहनता से जांच की जाए । संदिग्ध वाहनों की नियमित तौर पर जांच की जाए । हुड़दंग बाजी करने वालों से सख्ती से पेश आएं व यातायात नियमों के बारे में आम नागरिकों को जागरूक करें । इस मीटिंग में प्रभारी यातायात निरीक्षक प्रताप सिंह, उप नि. राजकुमार, उप नि. भूप सिंह, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक कार्यालय PSI विकास कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices