Home » देश » खेलों से मन रहता है तरोताजा- SPO राम सिंह

खेलों से मन रहता है तरोताजा- SPO राम सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
172 Views

थाना कालांवाली ने तिलोकेवाला के क्रिकेट ग्राउंड में पहुंचकर युवा खिलाड़ियों को नशे के बारे में किया जागरुक

पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कालांवाली पुलिस टीम ने मंडी कालांवाली के खेल मैदान में जाकर युवा खिलाड़ियों को नशे के बारे जागरूक किया । पुलिस अधीक्षक डबवाली के कुशल-मार्गदर्शन मे डबवाली पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों/कॉलेजों एवं गांवों में इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुकी हैं ।

             गांव तिलोकेवाला के क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद युवा खिलाड़ियों को नशे के नुकसान व खेलों के महत्व बारे जागरूक करते हुए  SPO राम सिंह ने वहां मौजूद युवाओं से कहा कि आजकल युवाओं में नशीली दवाओं को दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है और ये चिंता का विषय है । हमे नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम,  नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करने और नशे से दूर रह कर नशा मुक्त जीवन यापन करने का प्रण लेना चाहिए और कहा  कि डबवाली पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई कर नशीले पदार्थों की बरामदगी सुनिश्चित कर रही है। नशा तस्करों को किसी भी प्रारूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। नशा करने वालों, तस्करी एवं उन से जुड़े व्यक्तियों की भी विभिन्न स्रोतों से पहचान की जा रही है।

              थाना कालांवाली पुलिस टीम ने सभी को व स्वयं बुराइयों से दूर रहकर आदर्श समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया । अगर उनके इलाके में कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को देवें या कन्ट्रोल रुम न.7082014523 तथा 01668299100 पर । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा । साथ ही उनके आस पास कोई ऐसा व्यक्ति जो नशे से पीड़ित हो कि सूचना नशा मुक्ति टीम डबवाली को जरूर दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices