Home » देश » पुलिस बचा रही है झुग्गी झोपड़ी के बच्चों का बचपन

पुलिस बचा रही है झुग्गी झोपड़ी के बच्चों का बचपन

Facebook
Twitter
WhatsApp
121 Views

बच्चों को उनकी उड़ान भरने दें, बाल श्रम में धकेल कर उनके सपनों को न छीनेः- डबवाली पुलिस

डबवाली । 10 मार्च । पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के साथ साथ अपराध को जन्म लेने से पहले ही रोकने का काम बखूबी कर रही है । बच्चों को कूड़ा बीनने व अन्य बाल मजदूरी के कामों से निकाल कर, शिक्षा के राह पर चला कर, उन्हें नशे व अन्य अपराधों की ओर जाने से पहले ही उनके कदम थाम रही है । ताकि वे अपनी जीवन की सही दिशा में कदम बढ़ा सकें व जीवन में नए मुकाम हासिल कर सकें । साथ ही उनके अभिभावकों को अपने बच्चों को बाल मजदूरी में न धकेलने व उनकी उचित शिक्षा का प्रबंध करने बारे व बाल अधिकारों बारे हर गली मोहल्ला, गांव शहर, झुग्गी झोपड़ियों में भी जागरूक कर रही है । जिससे कि उनके सपनों की नई उड़ान मिल सके और वे समाज में अच्छे व्यक्तित्व के साथ उभरें व देश का नाम रोशन करें ।

            बाल अधिकारों व बाल श्रम पर अभिभावकों को जागरूक करते हुए डबवाली पुलिस की टीमों ने कहा कि बाल श्रम हमारे देश और समाज के लिए बहुत ही गंभीर विषय है। आज समय आ गया है कि हमें इस विषय पर बात करने के साथ-साथ अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी समझनी होगी । बाल मजदूरी को जड़ से उखाड़ फेंकना हमारे देश के लिए आज एक चुनौती बन चुका है क्योंकि बच्चों के माता-पिता ही बच्चों से कार्य करवाने लगे है । आज हमारे देश में किसी बच्चे को कठिन कार्य करते हुए देखना आम बात हो गई है ।
बाल मजदूरी को बड़े लोगों और माफियाओं ने व्यापार बना लिया है। जिसके कारण दिन-प्रतिदिन हमारे देश में बाल श्रम बढ़ता जा रहा है और बच्चों का बचपन खराब हो रहा है। इस से बच्चों का भविष्य तो खराब होता ही है, साथ में देश में गरीबी फैलती है और देश के विकास में बाधाएं आती हैं।
बाल श्रम भारत के साथ-साथ सभी देशों में गैर कानूनी है । बाल श्रम हमारे समाज के लिए एक कलंक बन चुका है। बाल मजदूरी की समस्या समय के साथ-साथ बहुत उग्र रूप लेती जा रही है । इस समस्या को अगर समय रहते जड़ से मिटाया नहीं गया, तो इससे पूरे देश का भविष्य संकट में आ सकता है । भारत के संविधान 1950 के 24 वें अनुच्छेद के अनुसार 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से मजदूरी, कारखानों, होटलों, ढाबों, घरेलू नौकर इत्यादि के रूप में कार्य करवाना बाल श्रम के अंतर्गत आता है । अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी ।v

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices