Home » देश » क्विज विजेता छात्राओं को सतवीर सिंह ढिढारिया ने किया सम्मानित

क्विज विजेता छात्राओं को सतवीर सिंह ढिढारिया ने किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
146 Views

सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां में मैगा क्विज प्रतियोगिता के दौरान सफल प्रतिभागी छात्राओं को मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ढिढारिया और विद्यालय प्रभारी राजेश लाखलान ने विशेष रूप से सम्मानित किया। विद्यालय में मेगा क्विज प्रतियोगिता-2024-25 का सफल आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों में ज्ञान की बढ़ोतरी के साथ-साथ आत्मविश्वास एकाग्रता बढ़ती है, जोकि परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी सिद्ध होती है, जो कि स्वयं का एक संक्षिप्त मूल्यांकन भी है। इस प्रतियोगिता में कुल चार टीम ने भाग लिया। जिसमें  प्रवक्ता गीता रानी की टीम कृष्णा हाउस विजेता रही। प्रवक्ता सोहन सिंह और सुमन की टीम संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर गंगा हाउस और नर्मदा हाउस रहे तथा तृतीय स्थान पर सिंधु हाउस रहा। विशेष बात यह रही की इन हाउस का नाम भारतवर्ष की चार पवित्र नदियों के नाम पर रखा गया, जोकि साल भर पानी बचाओ मुहिम को आगे बढ़ाती रही। इसी प्रकार साल भर विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल संचालन करने पर विद्यालय प्रवक्ता सतवीर सिंह व प्रवक्ता संदीप कुमार झोरड़, सुमन और पिंकी को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रवक्ता दलबीर सिंह ने बताया कि साल भर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगीताऔ में प्रश्न प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन है, जिसका प्रयोग शिक्षा या अन्य क्षेत्रों में ज्ञान योग्यता एवं कौशल में वृद्धि करना है। साल भर की प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली टीमों का वर्ष के अंतिम सप्ताह में हर साल मेगा क्विज का आयोजन कर विजेता छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices