Home » देश » सीआईए डबवाली स्टाफ की बड़ी कार्यवाही

सीआईए डबवाली स्टाफ की बड़ी कार्यवाही

Facebook
Twitter
WhatsApp
136 Views

चोरों के धर पकड़ अभियान में लाखों रुपये के 6 सोलर इनवर्टर सहित एक को धरा

  पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन आई पी एस के निर्देशानुसार तथा उप-पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व मे क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए डबवाली स्टाफ ने खेतों से चोरी हुए लाखों रुपये के 6 सोलर इनवर्टर चोरी करने के मामले में आरोपी वीर सिंह वीर सिंह उर्फ बोहड पुत्र प्रीतम सिंह निवासी औंढा को काबू करके आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा इनवर्टरों को कब्जा पुलिस में लेने में कामयाबी हासिल की है ।

         इस संबंध में प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप नि. राजपाल ने बताया कि एएसआई जगजीत सिंह अपनी  पुलिस पार्टी के साथ बराए गस्त पड़ताल अपराध व चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिए बस अड्डा औंढा पर मौजूद थे कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि वीर सिंह उर्फ बोहड पुत्र प्रीतम सिंह निवासी जलालआना रोड औंढा, जो आज अपने घर के आगे गेट पर चोरी किये हुए कई सोलर इन्वर्टर रखे हुए है और उन चोरी के सोलर इन्वर्टरों को कही पर बेचने की फिराक में है । जो सूचना को सही मान कर साथी कर्मचारियों को अवगत करवाकर रेडिग पार्टी तैयार की व साथी मुलाजमान के साथ गाडी सरकारी में गाँव औंढा जलालआना रोड पर वीर सिंह उर्फ बोहड पुत्र प्रीतम सिंह के मकान पर पहुंचे तो मकान के गेट पर एक नौजवान व्यक्ति पजामा कुर्ता पहने हुए अपने गेट के साथ 5 बन्द डिब्बे कारटून व एक खुला सोलर इन्वर्टर रखे हुए उनके पास खड़ा दिखाई दिया । जो बस अड्डा की तरफ से पुलिस की सरकारी गाडी को आता देख कर एकदम मकान के अन्दर घुसने की कोशिश करने लगा  । जो ASI ने गाडी सरकारी को रोक कर साथी मुलाजमान की सहायता से नौजवान लड़के को चन्द ही कदमो पर काबू करके पुलिस की गाडी को आता देखकर गली गेट के पास रखे सोलर इन्वर्टर को छोड कर मकान के अन्दर घुसने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका । जो कार्टूनों को चेक किया गया तो आरोपी के खिलाफ चोरी किए हुए सोलर इनवर्टर रखने पर थाना औढा में अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की गई । आरोपी वीर सिंह उर्फ बोहड़ को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ करके इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को हिरासत में लिय़ा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices