डबवाली पुलिस ने अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने व आमजन में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलेभर में की पैदल गस्त/पेट्रोलिंग
पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार सभी थानों व चौकियों ने अपने एरिया में अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने व सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस टीम के साथ शहर में की पैदल गस्त/पेट्रोलिंग की ।
पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन ने पैदल गस्त बारे बताया कि पुलिस टीम द्वारा की गई पैदल गस्त/पैट्रोलिंग का एक उद्देश्य पुलिस की मौजूदगी दिखाना व आपराधिक तत्वों में पुलिस का अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहना प्रदर्शित करता है। यह पैदल गस्त अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के बीच पुलिस का दबदबा व आम लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाती है ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर अपराधियों के नापाक इरादों पर पानी फेरना । इस अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है, ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें । इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और जिले के सभी चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीम मुस्तैद नजर आई । पुलिस का काम केवल अपराधों पर रोक लगाना नहीं बल्कि जनता के साथ मधुर संबंध रखते हुए उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना भी है । इस अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से पैदल गश्त की । इस अभियान में सभी थाना/चौकी में मौजूद ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल पैदल गस्त पर रहे ।
फोटो-12.11,A



