Home » देश » जागरूकता अभियान किया आह्वान

जागरूकता अभियान किया आह्वान

Facebook
Twitter
WhatsApp
154 Views

डबवाली पुलिस ने नशे के दुष्परिणामों बारे आमजन को किया सचेत

*नशे के खिलाफ कमेटियां बनाने व जिला डबवाली को नशा मुक्त बनाने का किया आह्वान

           डबवाली 12 मार्च । पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस लगातार आमजन को नशा बारे जागरूक कर रही है । जिसके लिए पुलिस की सभी थाना एवं चौकियों की टीमें इस कार्य में दिन –रात लगी हुई है । इस अभियान में डबवाली पुलिस की टीमें हर गली, चौक –चोराहों, स्कूल कॉलेजों व झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूक कर रही है । इसी अभियान को और आगे ले जाने की कड़ी में महिला थाना, चौकी सिंहपुरा, थाना कालांवाली व चौकी देसूजोधा ने आमजन को नशे के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित किया । जागरूकता अभियान के दौरान महिला थाना प्रभारी उप नि. कमला ने शहर डबवाली, थाना प्रभारी कालांवाली  उप नि. रामफल टीम ने मंडी कालांवाली, मुख्य सिपाही राकेश चौकी सिंहपुरा ने गांव में लोगों को नशे के खिलाफ इस जंग में शामिल होने का आह्वान किया ।

मंडी कालांवाली में आमजन को जागरूक करते हुए थाना प्रभारी कालांवाली उप नि. रामफल  ने  कहा कि समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे है । शराब ,और,गुटखा,सिगरेट, बीड़ी , खैनी पहले का चलन बढ़ रहा है । पहले युवा नशा शोक के कारण करता है और बाद मे धीरे धीरे वह अन्य नशे हेरोईन ,अफीम , पोस्त आदी जानलेवा नशे लेना शुरु कर देता है । बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है । नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ धन की हानि होती है । नशे से हजारों लाखों घर बर्बाद हो चुके है । नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं । बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं । जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है । हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके । उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने व खेलों की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । अगर उनके आस-पास कोई नशा करता या बेचता हुआ पाया जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें । आपका एक प्रयास कई घरों में अंधेरा होने से बचा सकता है । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices