Home » देश » सामाजिक सरोकारों के रूप में मनाया डॉ. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन

सामाजिक सरोकारों के रूप में मनाया डॉ. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन

Facebook
Twitter
WhatsApp
182 Views

जेजेपी जिला कार्यकारिणी ने काटा केक, किया पौधारोपण व फलों का वितरण

सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर जेजेपी की जिला कार्यकारिणी द्वारा जेजेपी के जिला कार्यालय में केक काटा और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। जेजेपी की जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर पार्टी के जिला कार्यालय में एकत्रित होकर केक काटा और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एकस्वर में कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला ने राजनीतिक क्षेत्र में जिस शुचिता का प्रमाण दिया है, वह पूरे हरियाणा की राजनीति के लिए आदर्श है। सभी ने कहा कि राजनीति में रहकर आमजन की सेवा और क्षेत्र की तरक्की का जो पाठ डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सिखाया है, उसका अनुसरण आज हरियाणा में उनके लाखों कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारियों ने चौधरी देवीलाल सामुदायिक पार्क में पौधारोपण भी किया गया और गरीबों में फल वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices