Home » देश » यातायात पुलिस द्वारा अभियान लगातार जारी

यातायात पुलिस द्वारा अभियान लगातार जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
138 Views

विद्यार्थियों को यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली का बोध कराना व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना ही हमारा उद्देश्यः-उप नि. भूप सिंह यातायात पुलिस प्रभारी कालांवाली*

पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुंजीत कपूर एवं पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) हरदीप सिंह दून के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देश पर यातायात पुलिस डबवाली ने एक अनूठी पहल शुरू की है । इस पहल के अनुसार अब स्कूली बच्चे यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल करेंगे व साथ ही आमजन को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा बारे जागरूक करेंगे । इस अभियान के तहत प्रभारी यातायात पुलिस डबवाली निरीक्षक प्रताप सिंह, उप नि. राजकुमार, व यातायात प्रभारी कालांवाली उप नि. भूप सिंह द्वारा स्कूल विद्यार्थियों को साथ लेकर मंडी डबवाली व कालांवाली में वाहनों की चेकिंग की गई ।

             इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी यातायात डबवाली निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस की इस पहल के तहत स्कूल के बच्चों को यातायात के नियमों व सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी । जिससे वे जान सकें कि यातायात पुलिस किस प्रकार से वाहनों की चेकिंग की जाती है व कागजात चेक किए जाते हैं । उन्होने बताया कि इससे विद्यार्थियों में यातायात पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा व और वे युवा अवस्था में ही यातायात नियमों, मोटर वाहन अधिनियम बारे जानकारी अच्छी तरह ग्रहण कर सकेंगे व अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे । इसके चलते विद्यार्थियों ने वाहनों को रुकवाकर वाहनों की चेकिंग की, कागजात जांचे व साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों, ट्रिपल राइडिंग ना करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ट्रिपल राइडिंग ,बिना हेलमेट, तेज गति से वाहन न चलाने बारे बताया गया, लाइन चेंज, रॉन्ग पार्किंग बारे जागरूक किया गया । डबवाली यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices