जिला बार एसोसिएशन में खेली फूलों व गुलाल की होली
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि
जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने शिरकत की। इसके अलावा सभी ज्यूडिशियल ऑफिसर भी मौजूद रहे। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, सुरेंद्र बांसल प्रधान टेक्स बार एसोसिएशन सिरसा, उपप्रधान डा. केवल कंबोज, उपप्रधान अनुज गनेरीवाला, जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान गंगाराम ढाका, सहसचिव भूपेंद्र कौर नागपाल, प्रेस प्रवक्ता एडवोकेट मोहनलाल अरोड़ा भी मौजूद रहे। मंच संचालन सचिव हरदीप सिंह सिधु ने बखूबी किया। सर्वप्रथम सभी ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार का लुत्फ उठाया। इस मौके पर मुख्यातिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने कहा कि यह त्योहार आपसी मेल मिलाप का त्योहार है। इस प्रकार के त्योहार बार और बेंच का रिश्ता मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी जिला अटॉर्नी व वरिष्ठ एडवोकेट गंागाराम ढाका को जिला बार एसोसिएशन की जिम्मेदारी मिली है, जिसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे गरीबों के लिए न्याय करने में देरी न करें, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अन्य सरकार से मिली सुविधाओं के लिए सभी को जागरूक करें। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के जिला प्रधान गंगाराम ढाका ने कहा कि उनकी सभी अधिवक्ताओं से प्रार्थना है कि सभी जज साहिबान का पूरा मान-सम्मान करें तथा नियमों के अनुरुप अपने पद की गरिमा को समझें। वहीं जज साहिबन से भी प्रार्थना है कि वकीलों को पूरा-मान सम्मान दें, ताकि कानून की मर्यादा बनी रहे। इस मौके पर बार एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।



