Home » देश » डबवाली पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद

डबवाली पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद

Facebook
Twitter
WhatsApp
131 Views

हर्षोल्लास से मनाया गया होली का त्यौहार, डबवाली पुलिस रही पूरी तरह से मुस्तैद

शहर के चाक-चौबंद प्रबंध, हॉट-स्पॉट एरिया में पैदल गश्त कर शरारती तत्वों पर रखी गई पैनी नजर

डबवाली पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन आईपीएस के निर्देशानुसार होली के पर्व को लेकर डबवाली पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही । डबवाली क्षेत्र के लोगों ने होली के पर्व को बड़ी धूमधाम से एकता और भाईचारे की भावना के साथ मनाया । रंगों का पवित्र त्योहार होली स्थानीय शहर व क्षेत्र के गांवों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस पर्व पर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया । इस दौरान शहर वा भीड़ भाड़ वाली जगह पर पुरी तरह से उपस्थित रही । पुलिस द्वारा लोगों को समझाया गया की किसी भी तरह किसी ने कोई ऐसा कार्य नहीं करना कि जिससे किसी को कोई जान मॉल की हानि न हो । बाजारों में हुड़दंग मचाने वालों को सबक सिखाने के लिए विशेष प्लान के तहत विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ।

साथ ही हॉट-स्पॉट स्थानों पर पैदल गश्त के माध्यम से शरारती तत्वों पर नजर रखी गईं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए डबवाली पुलिस सख्ती से पेश आई । कुछ युवा मोटर साइकिल व ट्रैक्टर पर डीजे की ऊँची आवाज मे गाने बजा रहे थे उनको समझाया गया व रोड पर जाम की स्थिति ना पैदा हो इसके लिये भी निर्देश दिये गए । बिना किसी अप्रिय घटना के यह पर्व शांति पूर्वक मनाया गया । यातायात पुलिस व महिला थाना पुलिस  के द्वारा डबवाली व कालांवाली के संदिग्ध स्थानों पर पैदल गशत की गई । पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा है कि डबवाली पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices