Home » देश » डबवाली पुलिस ने जिलेभर में की पैदल गस्त

डबवाली पुलिस ने जिलेभर में की पैदल गस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
173 Views

जनता में सुरक्षा व अपराधियों में डर का माहौल पैदा करना ही हमारा लक्ष्यः- एसपी सिद्धान्त जैन

 पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार सभी सभी डीएसपी व उनके अधीन थानों व चौकियों ने अपने एरिया में  अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने व सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस टीम के साथ  शनिवार को शहर में की पैदल गस्त/पेट्रोलिंग की ।

        पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन ने पैदल गस्त बारे बताया कि पुलिस टीम द्वारा की गई पैदल गस्त/पैट्रोलिंग का एक उद्देश्य पुलिस की मौजूदगी दिखाना व आपराधिक तत्वों में पुलिस का अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहना प्रदर्शित करता है । यह पैदल गस्त अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के बीच पुलिस का दबदबा व आम लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाती है ।

            पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर अपराधियों के नापाक इरादों पर पानी फेरना । इस अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है, ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें । इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और जिले के सभी चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीम मुस्तैद नजर आई । पुलिस का काम केवल अपराधों पर रोक लगाना नहीं बल्कि जनता के साथ मधुर संबंध रखते हुए उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना भी है ।  इस अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से पैदल गश्त की । इस अभियान में सभी थाना/चौकी में मौजूद ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल पैदल गस्त पर रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices