Home » हरियाणा » सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
4 Views

सिरसा। संस्कृतभारती द्वारा रेलवे रोड स्थित योगाश्रम में आयोजित 10 दिवसीय नि:शुल्क संस्कृत सम्भाषण शिविर के दूसरे दिन शिक्षार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला। दैनिक सत्र के अंतर्गत मुख्य अतिथि धर्मपाल (प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके कनिष्ठ पुत्र अनिरुद्ध भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि धर्मपाल ने शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने शिविर में आए गैर-संस्कृत पृष्ठभूमि के लोगों के प्रयास की सराहना की और समाज के हर वर्ग को इस प्रकार के आयोजनों से जुड़ने का आह्वान किया। जनपद अध्यक्ष द्रोण प्रसाद कोइराला एवं जनपद मंत्री बलजिंद्र कुमार ने बताया कि 30 अगस्त तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक खेल-खेल और सरल माध्यम से धाराप्रवाह संस्कृत बोलना सिखाया जा रहा है। दूसरे दिन भी शिक्षार्थियों ने दैनिक व्यवहार के वाक्यों का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान शिविर शिक्षक प्रचार प्रमुख कपीश, सह-शिक्षक परमजीत, नगराध्यक्ष श्रीनिवास, ललित, प्रिन्स और प्रवीण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices